कैराना: कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग में झुलसी, दो मासूम बेटियों की हुई मौत
कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसवेंद्र उर्फ जस्सी हरियाणा के पानीपत में काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उसके मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें उसकी पत्नी अनीता (35) गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि छह वर्षीय बेटी वंदना और डेढ़ वर्षीय बेटी जसप्रीत की मौत हो गई। आग लगने के दौरान घर से उठते धुएं को देख लोग मौके पर पहुंचे।