पूरनपुर: धनेगा निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर ₹4 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से चार लाख रुपये ठगने और मानव तस्करी का मामला सामने आया है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव धनेगा निवासी नसरूददीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका रिश्तेदार तजीम खां और अजीम ने उसे मलेशिया भेजकर होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और चार लाख रुपये ले लिए। मुकदमा दर्ज।