गभाना: गभाना तहसील में अधिवक्ताओं की 12वें दिन भी जारी रही तालाबंदी हड़ताल, ग्रामीण रहे परेशान
गभाना तहसील में अधिवक्ताओं की तालाबंदी हड़ताल लगातार 12वें दिन गुरुवार को भी जारी रही। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चल रहे इस आंदोलन के कारण तहसील में न्यायिक और रजिस्ट्री संबंधी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ रहा है।