बरेली: बंद रेलवे क्वार्टर में युवक का शव मिला, चोटों के निशान से गहराया रहस्य—नशा, हादसा या साजिश?
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में सिटी स्टेशन के पास बंद पड़े रेलवे क्वार्टर से युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मामला उलझ गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।