बाह: कलियानपुरा गांव में सपोटा के पेड़ों की टक्कर से गिरी दीवार, एक गाय घायल
पिनाहट क्षेत्र के कलियानपुरा गांव में तेज आंधी के दौरान सपोटा के पेड़ों की टक्कर से दीवार गिर गई। हादसे में किसान की गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि किसान और अन्य पशु बाल-बाल बच गए। सोमवार शाम 5 बजे पीड़ित कुमरसेन ने पड़ोसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी भदरौली में शिकायत दी है। उनका कहना है कि कई बार पेड़ कटवाने की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नही