बिहारीगंज: देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
बिहारीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी प्रशांत कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद घर के बक्से से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।