जौनपुर: आजाद बिंद हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर धरना, भूख हड़ताल की दी चेतावनी
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एहसान खान ने पीड़ित परिवार के घर पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने में मृतक के परिजन और ग्रामीण भी शामिल हैं