आरा: एसपी मिस्टर राज ने सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक सुरक्षा पर की चर्चा
Arrah, Bhojpur | Feb 5, 2025 आरा एसपी कार्यालय में एसपी और बैंक के तमाम अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर के बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसपी मिस्टर राज और एएसपी परिचय कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा को लेकर के बैंक अधिकारियों से विभिन्न मामले में जानकारी ली गई। साथ ही दिशा निर्देश भी दिया गया कि अलार्म, सीसीटीवी कैमरा और इत्यादि चीजों को लेकर के बैंक सतर्क रहे।