आरा: इमादपुर के समीप ट्रक की टक्कर से ऑटो में सवार बच्ची समेत चार लोग जख्मी, पीएमसीएच रेफर
Arrah, Bhojpur | Feb 5, 2025 अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इसके बाद ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें एक 5 वर्ष की बच्ची भी शामिल है। सभी ज़ख्मियों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल से इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना इमादपुर के पास हुई है जबकि सभी जख्मी धोकरहा गांव के निवासी है।