आरा: अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घनाग्रस्त, भदवर के समीप सवार एक युवक हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 5, 2025 बाइक अनियंत्रित हो जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक सूढ़नी गांव का रहने वाला दीपक कुमार बताया गया है। उसे इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि वह दोस्त की बहन के ससुराल जा रहा था तभी भदवर गांव के समीप बाइक नियंत्रित होकर के फिसल गई।