हुज़ूर: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को चाकू की नोक पर लूट लिया
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को चाकू की नोक पर लूट लिया। बदमाश कारोबारी का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 2 लाख रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार दोपहर करीब 2 बजे को लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।