शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना
दरअसल जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया। इसके अलावा की बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।