सैदपुर: मंडल स्तरीय विश्व योग दिवस समारोह में उमड़ा जनसैलाब, छात्रों के अद्भुत योग प्रदर्शन को देख कमिश्नर हुए अचंभित
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज के मैदान में मंडल स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम सम्मिलित हुए। उन्होंने सीडीओ आलोक प्रसाद और सैदपुर उप-जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।