हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा दिनांक 1 से 3 नवंबर 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में “हरियाणवी फोक सांग/रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य (समूह)” प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।