बैरसिया: अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राहगीर की मदद करना युवक को पड़ा भारी, चार बदमाशों ने किया हमला, हुए गिरफ्तार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राहगीर की मदद करना युवक को पड़ा भारी: चार बदमाशों ने डंडों और धारदार हथियार से किया हमला, हुए गिरफ्तार। आपको बता दें कि भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में राहगीर की मदद के लिए पहुंचे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।