होशंगाबाद नगर: कृषि उपज मंडी में चना खरीदी के दौरान बारदाने पर लगने वाले टैग की जगह QR टैग लगाए जा रहे
1 नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब बारदानों पर लगाए जाने वाले पारंपरिक टैग की जगह QR कोड टैग लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार,ये QR टैग एनसीसीएफ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन टैग को स्कैन करने पर संबंधित चने की खरीदी से जुड़ी पूरी जानकारी होगी।