लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त: स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन व प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम, विद्यालय जुड़ें
भारत स्काउट गाइड के जम्बूरी में शामिल होकर लौटे छात्र-छात्राओं ने शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार से मुलाकात कर अपनी सीख और अनुभव साझा किए।