लोहरदगा: लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा, हिंडाल्को को मजदूरों का हक देना होगा, अन्यथा इंटक करेगी आंदोलन
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे लोहरदगा के हिंडालको द्वारा संचालित गुरदारी माइंस परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंटक यूनियन के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने की। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर शामिल हुए और उन्होंने अपनी समस्याओं को यूनियन के समक्ष रखा।