लोहरदगा: ग्राम स्वराज्य संस्थान ने बाल विवाह रोकने का संदेश दिया, जिले के विभिन्न विद्यालयों में चलाया अभियान
भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।