गुना नगर: गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के बागी तेवर, बोले- "हवा और पानी को कोई नहीं रोक सकता, मुझे भी नहीं रोक पाएगा"
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि "हवा और पानी को कोई नहीं रोक सकता, मुझे भी नहीं रोक पाएगा।" शाक्य ने दावा किया कि 2008 में उनका टिकट काटा गया और 2013 में उन्हें हराने की कोशिश हुई, लेकिन जनता के समर्थन से वे जीतते रहे। उनके इस बयान से जिले की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।