हरसूद: गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शिविर में 77 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
Harsud, Khandwa | Jun 24, 2026 बुधवार को गायत्री जयंती के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार शाखा नया हरसूद छनेरा द्वारा नगर में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक फीलगुड चौराहे पर तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महाराणा प्रताप चौक पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर 77 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।