हरदोई: नया गांव के पास मवेशियों के झुंड से टकराई बाइक,सड़क पर गिरी महिला को ऑटो ने कुचला,चिकित्सक ने मृत किया घोषित
Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी मीना अपने पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से पेंशन निकालने के लिए हरदोई आई थी।यहां से वापस घर जाते समय नयागांव के पास सड़क पर मवेशियों के झुंड आने से बाइक टकरा गई।जिससे बाइक पर सवार मीना सड़क पर गिर गई।पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो ने मीना को कुचल दिया।मीना को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।