हरदोई: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों से मिलकर एसआईटी जांच की मांग की
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2024 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को हरदोई पहुंचे। वे सांडी गए जहां किशोरी की रेप के बाद हत्या की गई थी। श्री राय ने किशोरी के परिजनों से मिलकर दुख जताया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद वे हरदोई में दिवंगत अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा के घर पहुंचे और दिवंगत अधिवक्ता की बेटी व बेटे से मिले। उन्होंने दोनों घटनाओं की एसआईटी जांच की मांग की ।