हरदोई: अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने सांडी बावन रोड पर बाईपास के पास मुठभेड़ में एक शूटर को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2024 लखनऊ रोड निवासी अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा हत्याकांड में पुलिस ने सांडी बावन रोड के निकट बाईपास के पास मुठभेड़ के बाद शूटर नीरज को अरेस्ट किया है। शूटर के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।बता दें कि मंगलवार शाम को लखनऊ रोड निवासी अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा को उनके चैम्बर में गोली मार दी गयी थी जिससे उनकी मौत हो गयी थी।