हरदोई: लखनऊ रोड पर दिवंगत अधिवक्ता के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2024 लखनऊ रोड पर दिवंगत अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय उनके परिजनों से मिले और दुख जताते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया, बोले यूपी में जंगलराज कायम है।बता दें कि मंगलवार शाम लखनऊ रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा को दो युवकों द्वारा गोली मार दी गयी थी।उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया था जहां मौत हो गयी।