लोहरदगा: जिले में बर्फबारी से किसानों की फसलों को भारी नुकसान, लोगों ने कहा- पहले कभी नहीं देखी ऐसी बर्फबारी
लोहरदगा जिले में हुई बर्फबारी व ओलावृष्टि ने जहां एक ओर शहर को सफेद चादर में लपेट दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह आफत बनकर आई।जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जिले में पहली बार इस तरह की बर्फबारी देखने को मिली, जिससे लोग हैरान रह गए। रविवार दोपहर 2 बजे शहरवासियों ने कहा, "ऐसी बर्फबारी हमने पहले कभी नहीं देखी।"