भैयाथान: कलेक्टर रेना जमील ने बसदई के अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने बसदई के अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने ग्राम पंचायत बसदई स्थित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र, ग्रामीण सचिवालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीयन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन सहित सभी शासकीय सेवाएं ग्रामीणों को गांव में ही सरलता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।