खंडवा नगर: लू के कहर में भी ‘कूल’ हैं गायें! खंडवा गौशाला का इंतजाम देख लोग हुए हैरान
खंडवा में जहां एक तरफ 45 डिग्री की झुलसाती गर्मी इंसानों को बेहाल कर रही है, वहीं खंडवा की एक गौशाला ने ऐसा इंतजाम कर दिया कि लोग इसे “गायों का वीवीआईपी ट्रीटमेंट” कह रहे हैं। श्री गणेश गौशाला में गोवंश के लिए जंबो कूलर, पंखे और शावर सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे गायों को लगातार ठंडक मिल रही है। बाड़ों में ग्रीन नेट और बड़े छायादार मंडप बनाए गए हैं, ताकि तेज धूप