शुजालपुर: फफूंद वाली ब्रेड से सेहत को खतरा: क्या कार्रवाई सिर्फ सैंपल तक ही सीमित रहेगी या दोषियों पर गिरेगी गाज?
शुजालपुर शहर में खाद्य सुरक्षा की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंडी क्षेत्र स्थित एनिटाइम बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने के आरोप ने न सिर्फ उपभोक्ताओं की सेहत पर खतरे की घंटी बजा दी है, बल्कि खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जब गांधी पार्क के पास स्थित दुकान से रेड रोज स्कूल के शिक्षक अभिजीत कुमार ने ब्रेड खरीदी।