कस्बा: दर्जियाबाड़ी काली मंदिर में दो दिवसीय अष्टायम कीर्तन का भव्य समापन हुआ
Kasba, Purnia | Apr 3, 2026 जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जलालगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित दर्जियाबाड़ी सार्वजनिक काली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अष्टायम कीर्तन का भक्ति पूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा।