शिमला में हुई हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर निर्णय लिया गया। अगले 15 दिनों में बूथ स्तर तक कमेटियां गठित की जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार ने एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।