हैदरगढ़: नवाबगंज: नई सड़क स्थित मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के आवास पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में भगवान श्रीराम और पत्रकारों पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार करीब 10 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पत्रकारों ने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।