आरा: 2015 के एक हत्या के मामले में आरा MP-MLA कोर्ट ने माले विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई
Arrah, Bhojpur | Feb 13, 2024 2015 में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में जयप्रकाश सिंह नाम के व्यक्ति की पीटकर हत्या की गई थी । मृतक के पुत्र चंदन कुमार के द्वार थाना में मनोज मंजिल समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया गया था। आज सिविल कोर्ट के एडीजे 3 के न्यायधीश ने विधायक समेत 23 लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई। सुरक्षा के बीच सबको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।