आरा: MP-MLA कोर्ट आरा ने माले विधायक मनोज मंजिल समेत 23 अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹10 हजार का लगाया जुर्माना
Arrah, Bhojpur | Feb 13, 2024 आरा की विशेष MP -MLA कोर्ट ने हत्या के एक मामले में अगिआंव सुरक्षित सीट से CPI-ML विधायक मनोज मंजिल समेत 23 नामजद अभियुक्तों को IPC की धारा 302/149 में आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही ₹10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।