बिजनौर: बिजनौर में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरीं, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | May 4, 2026 स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आज सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे दर्जनों की संख्या में भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह की नेतृत्व में महिलाओं ने क्लर्किट में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एक मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा है। जिसमें स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर से विद्युत बहाली की मांग की है।