अररिया: डुमरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल, चोटीला में इलाज जारी
Araria, Araria | May 21, 2026 अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के घघड़ी पंचायत के डुमरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल व चोटीला हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को रात्रि 10 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया।