कैलारस: कैलारस नगर की मुख्य सड़क पर लगने वाला जाम बना लोगों के लिए गंभीर समस्या
मुरैना जिले के कैलारस नगर में मुख्य सड़क पर रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक मेन रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि यदि कोई एम्बुलेंस इस जाम में फंस जाए, तो उसे निकलने का भी रास्ता नहीं मिल पाता।