जोधपुर: श्री खाटू श्याम मंदिर में देव झुलनी एकादशी पर भव्य भजन संध्या और प्रसादी का आयोजन
श्री खाटू श्याम मंदिर में देव झुलनी एकादशी के अवसर पर भव्य भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन जोधपुर के सांईधाम में परम पूज्य संत श्री शांतेश्वर जी महाराज के सानिध्य में किया गया। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शाम को हजारों भक्तों ने भाग लिया।