चूरू: चूरू में नहर में डूबने से जेठ-बहू की मौत, बचाने के प्रयास में गई जान
Churu, Churu | Jul 5, 2026 चूरू। तारानगर थाना क्षेत्र के खरतवास गांव में रविवार को नहर में डूबने से जेठ और बहू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बहू नहर में गिर गई थी। उसे बचाने के लिए जेठ ने भी छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत बहू का शव बाहर निकाल लिया।