गुना नगर: जिला अस्पताल में 15 साल की नाबालिक की कराई डिलीवरी, तीन थानों की पुलिस को उलझा रहा परिवार, बीमारी का बोलकर कराया भर्ती
गुना जिला अस्पताल में 4 जुलाई शनिवार को इलाज के लिए आई एक 15 साल की नाबालिक की डिलीवरी कराई गई। 5 जुलाई को सामने आई जानकारी में परिवार पुलिस को राघोगढ़ ओर राजगढ़ जिला और चाचौड़ा थाना क्षेत्र में उलझाता रहा। पहले लड़की राघोगढ़ के पीपलखेड़ी की बताई गई फिर राजगढ़ जिले के पीपल खेड़ी की बताई गई बाद में साफ हुआ कि वह चाचौड़ा इलाके की है। पुलिस जांच कर रही है।