सांगानेर: सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए परिवार के जयपुर स्थित सूने मकान से चोरों ने ₹3 लाख की नकदी और जेवरात की चोरी की
जयपुर के नारायण विहार क्षेत्र के मांगियावास में चोरों ने एक सोने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया हैं। हनुमंत विहार कॉलोनी निवासी पंकज भटनागर ने पुलिस को बताया कि वह रात को परिवार सहित चित्तौड़गढ़ स्थित सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए गए थे। इसी दौरान पीछे से बदमाशों ने घर से चोरी की वारदात की।