देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।
देहरादून: राजधानी के मोहिनी रोड क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आपसी विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहिनी रोड स्थित एक आवास में रहने वाले दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बहस इतनी बढ़ गई कि पति रामजी पाल ने तैश में आकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Uttrakhandpolice #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Aug 27, 2026