अनूपपुर: तेज रफ्तार हाईवा बेकाबू, एनएच-43 से नीचे उतरी सामने से आए वाहन को बचाने में बिगड़ा संतुलन, बड़ा हादसा टला
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के बदरा के पास एनएच-43 पर एक हाईवा (CG 13 AP 4529) सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद वाहन कई घंटों तक मौके पर फंसा रहा, जिससे लोगों की भीड़ जुट गई।