इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली में मंदिर पर सेवा कर रहे संत ने शिव परिवार की प्रतिमाओं को किया खंडित
Iglas, Aligarh | Jun 23, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली में मंदिर पर सेवा कर रहे संत ने ही शिव परिवार की प्रतिमाओं काे खंडित कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपित संत को गिरफ्तार कर लिया है।गांव कैमावली निवासी कन्हैयालाल का गांव से बाहर निजी मंदिर है। हालांकि यहां आसपास के ग्रामीण पूजा अर्चना करने आते हैं।