ग्वालियर गिर्द: जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला दतिया से गिरफ्तार, ₹35 लाख की ठगी का मामला
थाटीपुर थाना पुलिस ने कृषि भूमि की बिक्री के नाम पर 35 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद जाटव को दतिया से शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया है।धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस पूर्व में 4 आरोपियों सुरेश जाटव,रामरतन जाटव,लोकेन्द्र जाटव और राकेश जाटव को गिरफ्तार कर चुकी है।दरअसल फरियादी महेश बाबू माहौर ने थाटीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।