सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक और चाकू बरामद, चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी
सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू और चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम 4 बजे थाना मंडी क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।