जहानाबाद: बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में कैडेट्स ने स्वीप गतिविधि के ज़रिए चलाया मतदाता जागरुकता अभियान ।
जिला स्वीप मतदाता जागरूकता अंतर्गत बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में स्काउट- गाइड के कैडेट्स ने स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत निबंध और पेंटिंग के द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर दलनायक आर्यन रजक ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेवारी है ।