ब्यौहारी: महादेवा गांव में हाथियों का तांडव, कई घरों में तोड़फोड़
ब्यौहारी के महादेवा गांव में तीन जंगली हाथियों ने तांडव मचाते हुए कई घरों में तोड़फोड़ मचा दी है। यह क्षेत्र बफर जोन से जुड़ा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीनों जंगली हाथी बीती रात्रि यहां पहुंचे और घरों में तोड़ फोड़ की है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर वन विभाग का दल मौजूद है। यह वीडीओ गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आया है।