मसहा कला में विजिलेंस टीम ने अवैध बिजली कनेक्शन के साथ दो उपभोक्ताओं को पकड़ा है। छापेमारी टीम का कहना है मौके पर कनेक्शन संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। मीटर भी नहीं मिले और खंभे से डायरेक्ट तार लगाकर बिजली उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी टीम का कहना है बिजली चोरी पर FIR के साथ विभाग जुर्माना भी करता है जो जुर्माना होगा वह उपभोक्ता को जमा करना पड़ेगा।