जगदलपुर: जगदलपुर के लोकमान्य तिलक वार्ड में जलनी माता मंदिर और झाड़ेश्वर मंदिर में वार्षिक जात्रा का आयोजन
जगदलपुर के लोकमान्य तिलक वार्ड में स्थित जलनी माता मंदिर और झाड़ेश्वर मंदिर में वार्षिक माता मेला मंडई का आयोजन किया गया । जिसमें सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव शामिल हुए । जहां उन्होंने मेले में जलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान कुमार जयदेव ने देवी से राज्य व बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की।